बदायूं, फरवरी 24 -- बदायूं। मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुये ताला लगा दिया। इसके बाद जमकर हंगामा करते हुये विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर आश्वासन के बाद कार्यालय का ताला खोला है। सोमवार की दोपबर 12 बजे सीएमओ कार्यालय पर उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन के बैनल जिले भर से आशा संगिनी एकत्र हो गईं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के नेतृत्व में आशा संगीनियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। एक घंटे तक अधिकारियों से मिलने को इंतजार किया फिर आक्रोशित आशा कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में बंद कर दिया और करीब एक घंटे तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन चलता रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.