कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। जमीन पर बैठककर धरना प्रदर्शन किया। 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन आशा वर्करों ने मजिस्ट्रेट ज्वाला प्रसाद को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। रामआसरे पार्क से जुलूस निकालकर आशा वर्कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंची। आशा वर्करों ने उत्पीड़न बंद करो और उनको नियमित करो आदि नारे लगाए। कहा कि बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान करें, सरकारी कर्मचारी के रूप में वर्गीकृत करें, आशा को ईपीएफ, ईएसआई का सदस्य बनाया जाए, सेवानिवृतति पर ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 50 लाख का जीवन बीमा किया जाए, न्यूनतम वेतन लागू होने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.