कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सरकारी कर्मचारियों के रूप में वर्गीकृत करने की मांग को लेकर सैकड़ों आशा वर्करों ने शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। वहां नारेबाजी और प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन से कमिश्नर कार्यालय का आवागमन ठप हो गया। देर शाम तक आशा वर्करों ने 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा। आशा वर्करों की भीड़ देखकर कई थानों की फोर्स और मजिस्ट्रेट तक पहुंच गए। इससे पहले आशा वर्कर डीएम कार्यालय का भी घेराव कर चुकी हैं। चेतना चौराहे से जुलूस निकालकर सैकड़ों की संख्या में आशा वर्कर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कमिश्नर कैम्प कार्यालय में नारेबाजी करते हुए पहुंचीं। कमिश्नर कार्यालय का बाहर से लेकर अंदर तक घेराव करते हुए आशा वर्कर सड़क पर बैठ गईं। सभी ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.