सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर संवाददाता। दिल्ली रोड स्थित आशा मॉडर्न स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, एकांकी एवं लघु नाटिकाओं के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईपीएस व्योम जिंदल (एसपी सिटी), आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. सौम्य जैन, संस्थान के डायरेक्टर डॉ. दिव्य जैन, इंजीनियर स्वाति जैन एवं प्राचार्या श्यामली गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वा...