नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बॉलीवुड की लेजंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद पूरा देश दुख में है। इंडस्ट्री के लोग उनके साथ बिताए पलों को सोचकर इमोशनल हैं। सायरा बानो ने भी उन्हें याद किया और बताया कि लास्ट टाइम उनसे कब बात की थी। सायरा ने यह भी बताया कि आखिरी बार जब उन्होंने आशा भोसले को देखा तो बहुत शॉक्ड थीं। आशा काफी कमजोर दिख रही थीं।फोन पर हुई थी बात सायरा बानो न्यूज18 से बात कर रही थीं। उन्होंने आशा भोसले से अपनी आखिरी मुलाकात याद की। वह बताती हैं, 'मैं हाल ही में रमजान के महीन में उनसे मिली थी। मैंने उनका एक इंटरव्यू देखा था जिसमें वह रमजान, ईद और फास्टिंग के बारे बहुत प्यार से बात कर रही थीं। मैं बहुत हैरान थी। उन्होंने एकता और सद्भावना का खूबसूरत मैसेज दिया था। मैं सुनकर इतनी खुश हुई कि उनसे बात करने के लिए फोन किया था।'कमजोर दिख र...