औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- देश की महान गीतकार आशा भोसले के निधन पर औरंगाबाद जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कला कौशल मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों ने महान आत्मा के प्रति दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि महान संगीत कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन बहुत दुखद घटना है। कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गायन में उनकी बेमिसाल कला ने भारतीय संगीत को नई उंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सुरीली आवाज इस देश के लोगों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। यह भी पढ़ें- धरती पर हमेशा गूंजती रहेगी आशा भोसले की अमर आवाज : प्रेम लोक गायक राम श्लोक रमाया ने उन्हें याद किया। लेखक अक्षय पाठक ने बताया कि आशा भोसले ने 16 हजार ग...