लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रख्यात गायिका एवं 'पद्म विभूषण' से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले का निधन अत्यंत दुःखद है तथा यह संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपनी अनुपम सुर-साधना, बहुमुखी प्रतिभा और अद्वितीय गायन शैली से उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। मौर्य ने कहा कि उनके द्वारा गाए गए गीत सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.