नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- बेहद दुखद खबर आई है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान पार्श्व गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।बेटे आनंद भोसले ने की पुष्टि गायिका के बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गायिका की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। आनंद भोसले ने कहा, 'मेरी मां का आज निधन हो गया।' यह भी पढ़ें- LIVE: आशा भोसले का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलिमौत का कारण शुरुआती चर्चाओं में आया कि आशा भोसले की मौत कार्डियाक अरेस्ट से हुई है, लेकिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के ड...