पटना, अप्रैल 12 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आशा भोसले प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा भोसले को पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका जाना भारतीय संगीत के एक युग का अंत है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...