चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा। सुरों की सरताज आशा भोंसले के निधन से चाईबासा के कलाकारों के बीच शोक की लहर है। कलाकारों ने कहा कि आशा भोंसले के निधन से सिने जगत में जो क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई नामुमकिन है। गीतकार व लेखक मोअज्जम ने कहा की आशा भोंसले को जो भी गाने मिले, वे सभी को अपने सुर में ढालती चली गईं। उनके निधन पर निर्देशक तिलक कुमार वर्मा, गायक परवेज आलम, पम्मी अजीज, रौशनी, इप्टा के अध्यक्ष कैसर परवेज, राज किशोर साहू, संजय चौधरी, प्रकाश गुप्ता, बसंत करवा, शिव लाल शर्मा, शीतल बागे, सुनीता गोप ने भी शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.