लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुर साम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन से जिले में शोक की लहर है। कला-संस्कृति से जुड़े लोग मर्माहित हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि आशा भोंसले के निधन से भारतीय गीत-संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकेगी। उनकी आवाज़ ने हमेशा श्रोताओं के दिलों पर राज किया। उनके द्वारा गाए गए गीत आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।वह केवल एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की जीवंत पहचान थीं। उन्होंने अपने अनूठे अंदाज और बहुमुखी प्रतिभा से हर प्रकार के गीतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.