चित्रकूट, मई 10 -- चित्रकूट। मऊ थाने के एसआई रामअधार सिंह ने आशा बहू के साथ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपित देवीदीन निवासी बेलहा मजरा बरियारीकला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आशा बहू पूजा देवी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि गडरियन पुरवा में टीकाकरण के लिए वह लाभार्थियों को बुलाने गई थी। उसी दौरान देवीदीन ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- असलहा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- असलहा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, जेल यह भी पढ़ें- अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...