गोंडा, फरवरी 27 -- गोण्डा। बभनजोत सीएचसी पर आशा कर्मचारी यूनियन (सीटू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला उपाध्यक्ष अलका श्रीवास्तव की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में आशा और आशा संगिनी के लिए न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन, समय से भुगतान और बकाया देने की मांग उठाई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, ग्रेच्युटी और बीमा सुविधा लागू करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.