मैनपुरी, मार्च 30 -- सोमवार को विभिन्न संगठनों के माध्यम से और व्यक्तिगत अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे पीड़ितों ने डीएम कार्यालय में अपनी समस्या का ज्ञापन दिया और न्याय की मांग की। भाकियू अराजनैतिक संगठन के लोगों ने तिकोनिया पार्क में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा। सोमवार को समाज सुधार न्याय संगठन, आशा बहू कल्याण समिति, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक छबिराम संगठन के पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशा बहू कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष रेखा यादव ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सभी आशा एवं आशा संगिनियों का बकाया मानदेय शीघ्र भुगतान किया जाए। आशा एवं आशा संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। अन्य राज्यों की तरह निश्चित मासिक मानदेय दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.