लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- गोला तहसील के ब्लॉक बांकेगंज एवं कुंभी गोला की आशा बहुएं अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की बेरुखी इस कदर है कि आज तक न कोई जिम्मेदार अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनकी पीड़ा सुनने मौके पर पहुंचा। इस उपेक्षा को लेकर अब गरीब मजदूर किसान पार्टी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आशा बहुओं की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो 28 जनवरी से गोला नगर के सदर चौराहे पर आर-पार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। इतना ही नहीं, यदि इसके बाद भी आशा बहुओं को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन जिले के हर ब्लॉक तक फैलाया जाएगा और इसकी आग शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी। गरीब मजदूर किसान पार्टी ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.