चम्पावत, फरवरी 25 -- लोहाघाट। आशा फैसिलीटेटर ने मानदेय सहित कई मांगों को डीएम और सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बुधवार को आशा फैसिलीटेटर मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष अनिता बोहरा और पुष्पा बिष्ट के नेतृत्व में डीएम मनीष कुमार और सीएमओ डॉ. देवेश चौहान को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने आशा फेशिलिटेटरों को 25 दिन की मौविलिटि के स्थान पर 30 दिन का मानदेय देने, स्टेशनरी और यात्रा भत्ता देने, मोबाइल देने, उन्होंने पीएलए और वीएचएसएनसी और महिला आरोग्य समिति बैठकों का मानदेय सौ रुपये के स्थान पर प्रति बैठक आठ सौ रुपया करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आशाओं को बैठक के लिए दूरस्थ स्थानों में आने-जाने में अधिक व्यय खर्च करना पड़ता है। उन्होंने 24 हजार रुपया मानदेय देने की मांग उठाई। इस मौके पर गीता बोहरा, जानकी देवी, मंजू जो...