बरेली, अप्रैल 12 -- मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन के बाद बरेली में भी प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। आशा ने 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' गीत गाकर बरेली को वैश्विक पहचान दिलाई थी। गायिका आशा भोंसले का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शोक जताते हुए संगम कला ग्रुप के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आशा भोसले का अप्रत्यक्ष रूप से बरेली से करीबी नाता रहा है। आशा भोसले ने 1966 में 'मेरा साया' फ़िल्म में 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' गीत गाया। साधना पर फिल्माया गया यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने बरेली को विश्व प्रसिद्ध कर दिया। यह गाना बरेली शहर का पर्याय बन गया है, जिसके कारण बरेली को 'झुमका सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों पर पकड़ रखने वाले डॉ राजेश शर्मा कहते हैं कि आशा का निधन एक युग का अवसान है। उनके गाए गीत बरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.