कन्नौज, अप्रैल 24 -- सौरिख स्थित आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं गोल्ड मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज गुप्ता ने की। कक्षा 10 में कल्पना, एलिफ खान, तनुष्का सिंह एवं सौम्या यादव ने 528 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सूर्य सिंह ने 525 अंक के साथ द्वितीय तथा योगिता यादव ने 524 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 12 में वैभव दुबे ने 459 अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम व जनपद में पांचवां स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा आर्य दुबे 405 अंक के साथ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.