आशा दिवस पर एमआशा का दिया गया प्रशिक्षण
लखीसराय, जून 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में गुरुवार को चार ग्रुप के आशा कार्यकर्ताओं को एमआशा का प्रशिक्षण दिया गया। बीसीएम राजेश प्रमाणिक की अगुवाई में जिला रॉडिक टीम के चंदन कुमार एवं अन्य के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि रेणु, अनिता, शैल और प्रेमलता, फेसिलिटेटर ग्रुप के आशा कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण दिया गया। सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट रजिस्टर की भी जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश लिया गया। यह प्रशिक्षण आशा दिवस पर दिया गया। इस प्रशिक्षण में मोबाइल पर विभिन्न आंकड़ों को अपलोड करने का तरीका बताया गया। बचे अन्य ग्रुप के आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घूमकर आयुष्मान भारत कार्ड एवं एचपीभी टीकाकरण में सहयोग दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.