हजारीबाग, अप्रैल 12 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को भारतीय फिल्मी संगीत की दुनियां में अपनी खास आवाज से अलग पहचान से अलग पहचान बनाने वाली आशा ताई के निधन से हजारीबाग के संगीत प्रेमी खासे निराश दिखे।आशा ताई अपनी बहन लता और ऊषा ताई से आवाज में एक भिन्नता के कारण लोगों में उनके संगीत के प्रति एक विशेष कशिश था। हजारीबाग के पुराने संगीत प्रेमियों ने बताया की आशा भोंसले की आवाज शुरुआत में कैबरें डांस,पब, क्लब के सीन में खास तौर प्रयोग किया जाता था। हजारीबाग के सत्य रंजन सिन्हा कहते हैं उनके जीवन में आशा ताई के गानों का काफी प्रभाव रहा। आशा ताई ने अपने जीवन को भरपूर जीया। वह शोर,लाउड म्यूजिक,हाथों में जाम लिए खलनायक,अभिनेता और उनकी प्रेमिका किसी पब,कल्ब में किसी सीन को फिल्माया जा रहा है तो ऐसा लगता था यहां महिला गायिका के लिए आशा त...