आशा गांव पहुंची जल निगम की टीम, चोक पाइपलाइन दुरुस्त करने का काम शुरू
औरैया, जून 17 -- ग्राम पंचायत आशा में पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित 'आशा गांव के 80 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी' शीर्षक खबर का संज्ञान लेते हुए जल निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए गांव में टीम भेजी। जांच के दौरान पाइपलाइन में तकनीकी खराबी पाई गई, जिसके बाद उसे दुरुस्त करने का कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच ग्राम पंचायत आशा के खेरा मोहल्ले सहित करीब 80 घरों में कई दिनों से नल का पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा था। घरों तक पाइपलाइन बिछी होने के बावजूद पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।समाचार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.