बिहारशरीफ, जून 11 -- आशा को फाइलेरिया, टीबी, कालाजार से बचाव की दी गयी जानकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने पर भी हुई चर्चा रिफ्रेशर प्रशिक्षण में लक्षण, बचाव व उपाय के बारे में बताया गया स्वास्थ्य कर्मियों को फोटो : आशा ट्रेनिंग : बिहारशरीफ मघड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार को रिफ्रेशर प्रशिक्षण में जानकारी देती एएनएम सुमित्रा कुमारी व अन्य। बिहारशरीफ, संवाददाता। प्रखंड के मघड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार को सीएचओ-पीएसपी (रोगी हितधारक मंच) सदस्यों के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को रिफ्रेशर प्रशिक्षण में संक्रामण बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गयी। एनएनएम रेखा कुमारी ने बताया कि इसमें स्वास्थ्यकर्मियों व सदस्यों को फाइलेरिया, टीबी, कालाजार और मलेरिया से बचाव, उसके लक्षण व उपाय की जानकारी दी गयी। इसमें 21 जून को होने वाले अ...