नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री विन्द्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रोहिणी स्थित आशा किरण होम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे विभिन्न विकास एवं नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की तथा यहां रह रहे बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि लगभग 6.04 एकड़ क्षेत्र में फैले इस संस्थान की क्षमता 570 निवासियों की है। संस्थान के भवन, संरचना और सुविधाओं के उन्नयन के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग को लगभग 5.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और हॉर्टिकल्चर से जुड़े विभिन्न सुधारात्मक एवं नवीनीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। मंत्री ने कर्मचारियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.