महाराजगंज, नवम्बर 7 -- सिंदुरिया/परतावल/भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बकाया भुगतान और राज्य कर्मचारी दर्जा देने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्त्रियों का कार्य बहिष्कार छठवें दिन गुरूवार को जारी रहा। कार्यकर्त्रियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सीएचसी प्रशासन को सौपा। इसमें कार्यकर्त्रियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौरा मिठौरा में प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्त्रियों और संगिनी का कहना था कि कार्यकर्त्रियों की नियुक्ति 20 वर्ष पहले हुई थी। तभी से कार्यकर्त्रियों गांव के लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहे जानी वाली कार्यकर्त्रियों का अब तक प्रोत्साहन धनराशि में इजाफा नही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.