कटिहार, जनवरी 29 -- आजमनगर। एक संवाददाता आशा कार्यकर्ता की बहाली में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए दनिहा पंचायत के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पंचायत के वार्ड संख्या 10 तथा 14 के लिए आशा कार्यकर्ता की बहाली वार्ड सभा के माध्यम से किया गया। इसकी प्रति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में समर्पित करते हुए वार्ड संख्या 10 तथा 14 के लिए चयनित आशा कार्यकर्ता को नियोजन पत्र देने के लिए पंचायत के मुखिया द्वारा निर्देशित किया गया। परंतु वार्ड संख्या 10 में चयनित आशा कार्यकर्ता को नियोजन पत्र तो दे दी गई परंतु वार्ड संख्या 14 के लिए चयनित आशा कार्यकर्ता सहबुन निशा को नियोजन पत्र नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बीसीएम द्वारा अवैध राशि मांगे जाने का भी आरोप...