आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उपचार कराएंगी
फरीदाबाद, अगस्त 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला स्वास्थ्य विभाग एक से 14 सितंबर तक छिपे कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाएगा। यह अभियान राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुरू होगा। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी और कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अरावली गोल्फ क्लब में अभियान को लेकर आशा वर्करों और स्वास्थ्यकर्मियों को कुष्ठ रोग के लक्षणों की पहचान और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह, डॉ. हरजिंदर सिंह तथा टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान के दौरान संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.