कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता की बेटी ने एंबुलेंस चालक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने इस मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस से की है। पीड़िता का कहना है कि सोमवार की रात गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना मिलते ही उसकी मां जोकि आशा कार्यकत्री है, ने एंबुलेंस बुलाई। किशोरी गर्भवती महिला के घर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस में बैठ गई। रास्ते में अकेला पाकर एंबुलेंस चालक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। जब उसने विरोध किया, तो चालक ने जान-माल की धमकी भी दे दी। घटना की जानकारी अगले दिन मंगलवार सुबह पीड़िता ने अपनी मां को दी। गुस्साए परिजन चालक की तलाश में 50 शैय्या मेटरनिटी विंग महिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें देखकर चालक मौके से फरार हो गया। ऐसे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.