आशा कार्यकर्ता करेंगी घर-घर लार्वा की जांच
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला मलेरिया कार्यालय ने विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। इस अभियान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अब आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर भ्रमण कर घरों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान करेंगी। कूलर, गमले, टायर, छत पर जमा पानी और अन्य जगहों पर डेंगू का लार्वा है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराने के साथ ही परिवार को बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।जिला मलेरिया कार्यालय ने प्रत्येक आशा को एक माह में 200 घरों की जांच का टारगेट दिया है। जांच के दौरान मिले लार्वा पॉजिटिव घरों की रिपोर्ट प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी, ताकि फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.