बदायूं, अक्टूबर 7 -- उसावां, संवाददाता। ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ. सर्वेश और बीपीएम मुस्तजाब अली को ज्ञापन सौंपा।उनकी मुख्य मांगों में आशा संगिनी का मानदेय 24 हजार रुपए और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 21 हजार रुपए करना शामिल है। वह राज्य कर्मचारी का दर्जा और समान कार्य समान वेतन लागू करने की भी मांग कर रही हैं।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 7 अक्टूबर को सीएमओ ऑफिस के पास कलम बंद हड़ताल करेंगी। मांगें न मानी जाने पर 21 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगी।इस यह भी पढ़ें- मानदेय व बकाया भुगतान की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन दौरान संगिनी गीत...