आशा कार्यकर्ताओ के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष
खगडि़या, जुलाई 9 -- गोगरी । एक संवाददाता आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता आशा संघ की प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी शशि यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए शशि यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के बजाय विभिन्न मदों में मिलने वाली राशि में कटौती कर रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके अधिकारों और सम्मान के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: डीएम कार्यालय पर 13 जुलाई को प्रदर्शन करेंगी आशा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.