फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के बेनर तले मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता ने की और संचालन सचिव सुधा ने किया। प्रदर्शन में सरकार व विभाग द्वारा मांगों की अनदेखी के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का ऐलान किया गया। मंगलवार को राष्ट्रीय आम हड़ताल का नोटिस सीएमओ की गैर मौजूदगी में पीएमओ को दिया गया। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने आशा वर्कर्स की मांगों और आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। जिला सचिव सुधा ने कोरोना महामारी में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए डब्ल्यूएचओ ने आशाओं को ग्लोबल हेल्थ लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया है। परंतु केंद्र और राज्य सरकार आशा वर्कर्स के महत्वपूर्ण कार्यों को अनदेखा कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.