आगरा, अप्रैल 6 -- जनपद में कार्यरत आशाकार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में भागीदारी के मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। रविवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का वर्ष 2024-25 में पल्स पोलियो अभियान, आशा संगिनी का 2024-25 का 12 सौ रुपए मासिक भुगतान, पल्स पोलियो अभियान 2025-26 का आशा व आशा संगिनी और कुष्ठ रोगियों का सर्वे वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं का गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने, टीकाकरण, संचारी रोग अभियान, आभा आईडी, टीवीआई मंथली भुगतान विगत तीन माह से नहीं हुआ है। डीएम से आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन...