आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि व बकाया भुगतान को लेकर दिया धरना
संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने बकाया भुगतान और मानदेय वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो विधानसभा का घेराव के लिए बाध्य होंगे।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि मार्च माह से आशा और आशा संगिनी का पारिश्रमिक भुगतान लंबित है। इसके कारण आशा और आशा संगिनी आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। इस समय बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश हो रहा है, लेकिन भुगतान न होने से समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- दो माह से मानदेय नहीं, स्वास्थ्य कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.