संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि व बकाया पारिश्रमिक भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक को स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि लगातार आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की थी और तीन दौर की वार्ता भी संगठन के साथ की है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा किया था कि अप्रैल से बढ़ा मानदेय दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कितना मानदेय बढ़ाया गया, इस संबंध में कोई ठोस घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि इधर मार्च माह से ही पारिश्रमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.