आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इसमें मांग किया कि लंबित बकायों का भुगतान कराया जाए और वार्ता में हुई सहमति के आधार पर निश्चित मानदेय की घोषणा की जाए।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मिलने वाला पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसका भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांच माह चले आंदोलन के बाद सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर संगठन के लोगों से वार्ता की है। सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा भी की है, लेकिन अभी तक कितना मानदेय बढ़ा, इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.