बांका, मार्च 21 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य आशा एवम् आशा फेसिलेटेटर संघ के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन 8 महीने से बकाए प्रोत्साहन राशि और 12 महीने से बकाए इंसेंटिव राशि के भुगतान की मांग को लेकर किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मुर्दा बाद, राज्य सरकार मुर्दाबाद, केंद्र सरकार मुर्दाबाद, बकाया राशि भुगतान करो आदि के नारे लगाए। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया की यदि 31 मार्च तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है तो एक अप्रैल से पुतला दहन और कार्य बहिष्कार आंदोलन तेज किया जाएगा। 8 महीने से प्रोत्साहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.