बाराबंकी, जुलाई 9 -- बाराबंकी। आशा व आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। संगठन ने आशा कर्मियों को वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत 17 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शीला चौहान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आशा कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वच्छता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में उनकी अहम भूमिका है, लेकिन उन्हें अब भी नियमित वेतन और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- आशा वर्कस ने समस्त गतिविधियों में इन्सेटिंव बढ़ाने की उठाई मांग ज्ञापन में आशा कर्मि...