रुडकी, जनवरी 28 -- मंगलौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम पर आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के गलत टीकाकरण का आरोप लगाया। आशा कार्यकर्ता नुसरत जहां, गीता पांडे, पूजा, रजनी आदि ने प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि एएनएम की ओर से टीकाकरण प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को लगातार अपमानित किया जा रहा है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.