बदायूं, अगस्त 4 -- बिल्सी। सीएचसी पर आशा एवं आशा संगिनी की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, बीसीपीएम सरवर अली तथा यूपी सीएम फेलो आशीष वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय से संबंधित प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, सभी आवश्यक जांच, सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव, नवजात और शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाएं, आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...