बेगुसराय, मार्च 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्थानीय पीएचसी में मंगलवार को सर्वे एवं ड्यू लिस्ट निर्माण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए सर्वे और ड्यू लिस्ट आधार स्तंभ हैं। जितनी सावधानी और बारीकी से इनका निर्माण किया जाएगा, उतना ही बेहतर ढंग से टीकाकरण कार्य संपादित होगा। बीएमसी गोपाल शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं की पहचान कर पंजी में प्रविष्टि करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लाभुकों को लगाए गए टीकों की जानकारी दर्ज करने का भी निर्देश दिया, ताकि भविष्य में दिए जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.