जहानाबाद, जून 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने एवं बाल विवाह मुक्त भारत बनने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, समाज में जागरूकता फैलाने की अपीलप्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था के द्वारा किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं को बाल विवाह रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं समाज में इसकी रोकथाम के उपायों के बारे...