गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। फिलहाल एक आशा को साढ़े तीन से सात हजार रुपए का मानदेय मिल रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई है।

बैठक में वेतन का मुद्दा हाल ही में वर्चुअल रूप में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में भी आशा वर्करों के वेतन का मुद्दा छाया रहा। बैठक में यह बात सामने आई कि टीबी मरीजों को आशाएं घर-घर जाकर दवाएं खिला रही है। लेकिन उसका मानदेय आशाओं को नहीं दिया जा रहा। बल्कि टीबी सुपरवाइजर और टेक्नीशियन मानदेय हड़प रहे हैं। इस भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने सभी पात्र आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम आठ हजार रुपए का मानदेय देने के निर्देश दिए हैं। जिले में इस समय 1500 से ज्या...