आशा कार्यकर्ताओं के जुलूस को पुलिस ने रोका, नारेबाजी
गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बकाया भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता नगर निगम पार्क से जुलूस निकाल कर डीएम कार्यालय तक पहुंचीं। इस दौरान उनकी प्रशासन से नोकझोंक हुई। आशाएं सबसे पहले नगर निगम पार्क से जुलूस निकालना चाहा तो पुलिस ने मुख्य गेट पर उनको रोक दिया। इसके बाद आशाओं ने निगम के गेट को बंद कर नारेबाजी लगाने लगी। यह देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय जाने की अनुमति दे दी। जुलूस गोलघर काली मंदिर के रास्ते जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।वहां सीजीएम प्रशांत व सीएमओ डॉ. राजेश झा से वार्ता हुई। वार्ता में 2024-25 के बकाया भुगतान की मांग की गई। भाकपा-माले के जिला सचिव व यूनियन के प्रभारी राकेश सिंह ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.