इटावा औरैया, जून 29 -- ऊसराहार। बकाया मानदेय और विभिन्न योजनाओं का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

हड़ताल का असर हड़ताल का सीधा असर पल्स पोलियो अभियान पर देखने को मिला। ताखा क्षेत्र की करीब 50 प्रतिशत आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते कई गांवों में पोलियो अभियान प्रभावित रहा। आशा कार्यकर्ताओं के घर-घर न पहुंचने से कई बच्चों को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक नहीं मिल सकी। इससे अभियान की सफलता पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने अभियान को जारी रखने का प्रयास किया। लेकिन आशाओं की अनुपस्थिति के कारण अपेक्षित...