आशा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर सरकार पर बरसीं शशि यादव
मधुबनी, जुलाई 6 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही सीएचसी परिसर में चल रहे आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के समर्थन में बिहार विधान परिषद की प्रशासन समिति की सदस्य शशि यादव ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग उनकी लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। शशि यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। फिर भी उन्हें उनका उचित अधिकार और सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी आशा कार्यकर्ताओं की आवाज सदन से लेकर सरकार तक उठाती रही हैं और आगे भी उनकी मांगों को मजबूती से उठाने का काम करेंगी। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की सभी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.