नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा। जिले में सोमवार को 30 और आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा हो गया। अब उन्हें अलग-अलग स्थानों पर पदास्थापित कर स्वास्थ्य योजनाओं के कार्य सौंपे जाएंगे। नई आशा कार्यकर्ताओं के जुड़ने से इनकी कुल संख्या 615 हो जाएगी। आशा जिले में चलने वाली अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों को गति देने का काम करती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से समाप्त करने में इनकी अहम भूमिका होती हैं। प्रसव, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अभियान, सहित कई जागरुकता कार्यक्रमों में इनका कार्य अहम है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि आशाओं की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.