चंदौली, मार्च 14 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात आशा कार्यकत्री पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने इसी साल जनवरी में आाशा कार्यकत्री से मिलकर नसबंदी का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद भी वह गर्भ से है। इस पर उसने शुक्रवार को बलुआ थाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यकत्री के खिलाफ तहरीर दी है। इस संदर्भ में चहनियां पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार का कहना है कि मामला निराधार है। आशा कार्यकत्री पर गलत आरोप लगाया गया है। वैसे इसकी जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.