रामपुर, अप्रैल 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी हजियानी निवासी सीमा यूपीएचसी मोहल्ला बाग छोटे शाह में आशा कार्यकत्री पद पर तैनात है। उनका तलाक का मुकदमा पति सचिन से कोर्ट में चल रहा है। आशा ने आरोप लगाया कि रास्ते में जाते समय उसके ससुराल वाले परेशान करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हैं। ससुराल वाले तीन बार हमला भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने सीमा की बहन को फोन किया और गाली-गलौच करने लगे। पास में खड़ी महिला ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी गाली-गलौच कर दीं। आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, लक्ष्मी, नरेश कुमार, नितिन और अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.