आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय व अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बिजनौर, जुलाई 10 -- बिजनौर। आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) के बैनर तले गुरुवार को आशा कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कुसुम लता के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकत्रियों ने मांग की कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित वेतन के बजाय केवल प्रोत्साहन राशि मिलती है। उन्होंने मासिक वेतन 18 हजार से 36 हजार रुपये करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, पेंशन, यात्रा भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग उठाई। इस दौरान रीनू देवी, बेबी देवी और सुषमा सहित कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- आशा और आशा संगिनी का कलेक्ट्रेट में मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.