आशा कार्यकत्रियों ने मांगा बकाया मानदेय
उन्नाव, फरवरी 26 -- मोहान। हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक को पत्र देकर छह माह से लंबित मानदेय दिलवाने की मांग की। रेनू, श्यामा, गीता रावत, उषा देवी, जय श्री, ममता, हस्मुन, सुषमा, सुमन देवी ने बताया कि पिछले छह माह से मानदेय न मिलने की वजह से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होली त्योहार को मनाने में परेशानी हो रही है। अधीक्षक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ आशा कार्यकर्ताओं के खातों में मानदेय गया है। शेष की जानकारी करके सीएमओ को पत्र भेजा जाएगा, ताकि होली से पहले सभी के खातों में मानदेय जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.